चेतना – महिला सुरक्षा अभियान

15 दिसंबर | 3 बजे | वैशाली नगर
जागरूकता और सुरक्षा की ओर एक कदम

महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। नन्हीं  मुट्ठी फाउंडेशन इस दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए चेतना – महिला सुरक्षा अभियान का आयोजन कर रहा है। इस अभियान के तहत हम महिलाओं, बच्चों और विशेषकर बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में होंगे:

  • आत्मरक्षा प्रशिक्षण: महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय सिखाए जाएंगे, ताकि वे किसी भी संकट की स्थिति में अपने आप को सुरक्षित रख सकें।
  • सेफ्टी टिप्स: सुरक्षा को लेकर प्रभावी सुझाव दिए जाएंगे, जो आम जीवन में बहुत काम आ सकते हैं।
  • पुरुषों की भागीदारी: पुरुषों को भी सुरक्षा और समानता के मुद्दों पर जागरूक किया जाएगा, क्योंकि एक सुरक्षित समाज की जिम्मेदारी सभी की होती है।
  • जागरूकता सत्र: महिलाओं और बच्चों के अधिकार, सुरक्षा और समानता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सत्र आयोजित किए जाएंगे।

यह कार्यक्रम सभी के लिए है – महिलाएं, पुरुष, बच्चे, और बालिकाएं। हम सभी को एकसाथ मिलकर एक सुरक्षित और सशक्त समाज बनाने के लिए काम करना होगा। आपके एक कदम से समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकते है।

आइए, हम सभी मिलकर समाज में सुरक्षा और जागरूकता का वातावरण बनाएं!

NANHI MUTTHI FOUNDATION
Regs.No. – RJ/2024/0443313
Contact Us – 8290965576

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *